{“_id”:”6ae986ffa833faaacc07fd9a”,”slug”:”obesity-and-calcium-deficiency-weakening-bones-joint-problems-rising-among-young-people-2026-11-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”स्वास्थ्य खबर: मोटापा दे रहा दर्द, कम उम्र में घिस रहे जोड़, युवाओं में बढ़ रहा गठिया का खतरा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी के स्थापना दिवस के मौके पर फतेहाबाद रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में हड्डी रोग और इसकी जटिलताओं पर मंथन किया गया। युवाओं में बढ़ रहे हड्डियों के विकार और घुटने, कूल्हे, कंधे, कोहनी समेत अन्य के ऑपरेशन की नई विधियों के बारे में व्याख्यान हुए। डॉ. रवि सभरवाल और डॉ. आरके गोयल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड दिया गया।
अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ और सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने बताया कि मोटापा और कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो रही हैं। जोड़ जल्दी घिस रहे हैं, जिससे गठिया की बीमारी बढ़ रही है। बीते दिनों किए गए सर्वे में युवाओं की हड्डियां भी कमजोर मिलीं। इनमें कैल्शियम-विटामिन-डी की कमी पाई गई।
प्रो. केपी श्रीवास्तव और प्रो. सीएस यादव ने हड्डियों के ऑपरेशन और उनकी जटिलताओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में डॉ. अशोक विज, डॉ. हरीश चंद्र, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. विवेक त्रिखा, डॉ. अजित तिवारी, डॉ. अनूप अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र त्रिपाठी और डॉ. मनोज मित्तल ने घुटने, कूल्हे, कंधे, कोहनी और टखने की जटिल चोटों और उनके आधुनिक उपचार के बारे में बताया।

