संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Thu, 15 Oct 2026 11:39 PM IST


Mahamandaleshwar Ramdas and Swami Vishwatma Van will deliver discourses.



भरथना। संत विवेकानंद जागृति समिति भरथना के तत्वावधान में 16 अक्तूबर को कस्बे के मोहल्ला महावीर नगर स्थित मां अम्बे पब्लिक स्कूल में हम सबके हैं राम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ददरौआ धाम के महामंडलेश्वर रामदास महाराज और पचनदा संगम के महंत स्वामी विश्वात्मा वन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। संस्था के संयोजक वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को षष्ठी तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह आठ से साढ़े 10 बजे तक हवन होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक भगवान राम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा पर प्रवचन होंगे। इस दौरान संगीतमयी भजनों सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *