भरथना। लंबित मांगों और मानदेय/ प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग को लेकर आशा बहुओं ने बृहस्पतिवार को सीएचसी भरथना में प्रदर्शन किया। आशाओं ने नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी लंबित मांगों का समाधान नहीं किया जाता और मानदेय बढ़ाने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान आशा बहुओं ने कहा कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को रख रही हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसी के चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने मानदेय और प्रोत्साहन राशि से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करने के साथ ही लंबित मांगों पर विचार कर उन्हें पूरा करने की मांग की।

आशा बहुओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बीती आठ अक्तूबर को लखनऊ के ईको गार्डन में आशा बहु कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आशा बहुएं एकत्र हुई थीं। वहां भी उन्होंने अपनी लंबित मांगों और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की थी।

इसी के तहत भरथना में शहरी क्षेत्र की आशा बहुओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को पूरा करने की मांग दोहराई। प्रदर्शन में हेमलता यादव, याचना गुप्ता, राधा गोस्वामी, राधा कुमारी, नम्रता, निरूपा देवी, सोफिया खान, दिव्या पोरवाल, दीप्ति मिश्रा, उपासना, पिंकी देवी, रजनी, भावना, जगदेश्वरी, प्राची, कमला देवी, रुचिता और रमाकांती देवी सहित अन्य आशा बहुएं शामिल रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें