इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के पास गुरुवार सुबह एक युवक ने डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी के सामने आकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबर वहीं जो सत्य हो©

मृतक की पहचान उदयपुरा निवासी शाकिर खान (20) के रूप में हुई। शाकिर मेरठ की एक बेकरी में काम करता था। वह 15 सितंबर को मेरठ से अपने घर आया था। बुधवार शाम को उसने अपने मोबाइल से सिम निकालकर फोन को घर में छिपा दिया। इसके बाद वह परिजन को बिना बताए घर से निकल गया। परिवार ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने उदयपुरा के पास डीएफसी ट्रैक पर एक युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शाकिर के चचेरे भाई राशिद ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। मौके से मोबाइल फोन भी नहीं मिला था।