{“_id”:”6b0085637c0dfa112d0dda5c”,”slug”:”railway-gate-damaged-after-being-struck-by-a-loader-long-queues-of-vehicles-form-etawah-news-c-216-1-etw1005-153482-2026-11-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: लोडर की टक्कर से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त, वाहनों की लगी लंबी कतारें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 34: टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हुआ रेलवे फाटक का बूम। स्रोत सोशल मीडिया
भरथना। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या-20 बी के बूम में शुक्रवार दोपहर एक लोडर चालक ने टक्कर मार दी, जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते करीब एक घंटे तक फाटक बंद रहने से उत्तर और दक्षिण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। रेलवे की टेक्नीशियन टीम ने क्षतिग्रस्त फाटक को दुरुस्त किया। करीब एक घंटे बाद वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका।
शुक्रवार दोपहर करीब 1:10 बजे मोतीगंज की ओर से कस्बे की तरफ आ रहे एक लोडर चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए रेलवे फाटक के बूम में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से फाटक क्षतिग्रस्त हो गया और वह खुल नहीं सका। फाटक बंद रहने के कारण उसके दोनों ओर दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
करीब एक घंटे तक वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे की टेक्नीशियन टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बूम को ठीक किया, जिसके बाद फाटक से वाहनों का आवागमन फिर से सामान्य हो सका।

