फोटो 02:::: सूबेदार सिंह। फाइल फोटो

फोटो 03::: पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे परिजन। संवाद

= चकवां गांव के लोगों ने की बचाने की कोशिश, परिवार में मची चीख-पुकार

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के नबावपुर गांव से एक किलोमीटर दूर बुधवार सुबह सेंगर नदी में डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध को नदी में डूबता देख पास में मौजूद चकवा गांव के लोगों ने बचाने की कोशिश की और उन्हें नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

नबावपुर गांव निवासी सूबेदार सिंह (70) के बेटे शिशुपाल ने बताया कि उनके पिता बुधवार सुबह घर से शौच के लिए सेंगर नदी की ओर गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग उनकी तलाश करने लगे। इसी बीच चकवा गांव के लोगों ने नदी में एक वृद्ध के डूबने की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो नदी से बाहर निकाला गया शव सूबेदार का था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूबेदार खेती-बाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी फूलन श्री के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। वृद्ध की मौत से पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी बलराज भाटी ने बताया कि सेंगर नदी में डूबने से वृद्ध की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)

फोटो 02:: सूबेदार सिंह। फाइल फोटो

फोटो 02:: सूबेदार सिंह। फाइल फोटो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *