Etawah News:सड़क पर बिखरी गिट्टियों पर फिसली बाइक, चाचा-भतीजा गंभीर – Bike Skids…

Etawah News:सड़क पर बिखरी गिट्टियों पर फिसली बाइक, चाचा-भतीजा गंभीर – Bike Skids On Gravel Scattered On The Road; Uncle And Nephew Sustain Serious Injuries जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशन हाईवे पर जौनई चौकी के पास बॉर्डर पर सड़क पर बिखरी गिट्टियों से बाइक फिसलने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चाचा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया। मीठेपुर निवासी अभिषेक (22) ने बताया अपने चाचा राजपाल (29) के साथ रविवार सुबह बाइक से भिंड जाने के लिए घर से निकले थे। जौनई चौकी के पास सड़क पर पड़ी गिट्टियों पर अचानक बाइक फिसल गई और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।… Source




Source