{“_id”:”6b0085a18c8dd7f7b6005b0b”,”slug”:”elderly-man-sleeping-on-service-lane-beaten-with-sticks-and-clubs-etawah-news-c-216-1-etw1015-153440-2026-11-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: सर्विस लेन पर सो रहे बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 07::घायल गिरजा शंकर।
– फोटो : 1
जसवंतनगर। ग्राम कैस्त में बृहस्पतिवार की रात सर्विस लेन के किनारे सो रहे बुजुर्ग पर पांच लोगों ने लाठी-डंडों, तमंचे और चाकू से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम कैस्त निवासी गिरजाशंकर (60) ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे वह हाईवे की सर्विस लेन पर इंद्रपाल के मकान के बाहर रखे आलू के पैकेटों के पास सो रहे थे। तभी गांव के हर्षित, सुमित, भूरा, शिवा उर्फ भोला और बच्चा वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों, तमंचे और चाकू से उन पर हमला कर दिया।
पीड़ित के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिजन घायल को थाने ले गए, जहां पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भी आरोपियों ने उसके बेटे से अभद्रता कर धमकी दी थी। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।(संवाद)

