इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पिलखर गांव के पास गुरुवार देर रात हाईवे पार करते समय ट्रक की टक्कर से मजदूर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगला फुंदी निवासी राजू उर्फ छोटे (42) बचपन से ही अपनी बहन मंजू बाई के साथ ग्राम रैमजा थाना रौन भिंड मध्य प्रदेश में रह रहा था। करीब 15 दिन पहले वह बहन के यहां से गांव में रिश्तेदार के यहां आया था। माता-पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। राजू मजदूरी करता था। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे वह पिलखर के पास हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को हादसे की जानकारी हुई। शव की शिनाख्त राजू उर्फ छोटे के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मामा के पुत्र दिनेश ने हादसे की जानकारी दी। (संवाद)
