आपकी जरूरत के हिसाब से क्या है बेहतर?
- ईवी स्कूटर के फायदे: शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए स्कूटर सबसे आरामदायक माना जाता है क्योंकि इसमें गियर का झंझट नहीं होता। इसमें सामान रखने के लिए फुटबोर्ड और अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जो इसे ऑफिस या बाजार जाने वालों के लिए कंफर्टेबल बनाता है।
- इलेक्ट्रिक बाइक: लंबी दूरी के सफर और हाईवे ड्राइविंग के लिए बाइक ज्यादा स्थिर मानी जाती है। इसमें आमतौर पर ज्यादा पावरफुल मोटर और बेहतर पिकअप मिलता है, जो युवाओं और लंबी राइड के शौकीनों को आकर्षित करता है।
- रेंज और परफॉर्मेंस: स्कूटर आमतौर पर 80-150 किमी की रेंज देते हैं, जबकि प्रीमियम बाइक्स इससे भी ज्यादा दूरी तय कर सकती हैं। हालांकि, बाइक तकनीकी रूप से ज्यादा विकसित मानी जाती है, इसलिए इसकी कीमत भी ज्यादा होती है।
खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
नई EV खरीदने से पहले ध्यान रखें कि आप रोजाना कितनी दूरी तय करते हैं? बजट कितना है? चार्जिंग सुविधा उपलब्ध है या नहीं और आराम ज्यादा जरूरी है या परफॉर्मेंस, इन सभी बातों के बारें में सोचकर ही कोई फैसला लें। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आपकी प्राथमिकता सुविधा और कम खर्च है, तो इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर रहेगा। वहीं दमदार राइडिंग और लंबी दूरी के लिए इलेक्ट्रिक बाइक ज्यादा अच्छा विकल्प हो सकती है।