संडीला की सैफ ईस्ट कंपनी की प्रयोगशाला से खमीर बनाने के दो उत्पादन सूत्र ही (फार्मूला) ही चोरी हो गए। दरअसल यह फॉर्मूला फैक्टरी की प्रयोगशाला की लाॅगबुक में लिखा था। दावा है कि विभाग के एक संविदाकर्मी ने लॉगबुक में लिखे उक्त फॉर्मूले के दो पन्ने जानबूझकर फाड़ लिए। अब कंपनी के महाप्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने संविदा कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।




संडीला औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट संख्या-101 में सैफ ईस्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड है। यहां खमीर बनाने का काम होता है। अलग-अलग तरह के खमीर बनाकर इनकी आपूर्ति की जाती है। कंपनी में बड़ी संख्या में संविदा कर्मी भी काम करते हैं। पुलिस में की शिकायत में कंपनी के महाप्रबंधक आरके आर्या ने बताया कि बघौली थाना क्षेत्र के कुशालपुर निवासी आशुनीश सिंह कंपनी में संविदा कर्मी हैं। बताया कि कंपनी की फर्मेंटेशन प्रयोगशाला तक आशुनीश की पहुंच है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *