खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Fake Charger Identification: हमारे स्मार्टफोन के लिए एक अच्छा और सुरक्षित चार्जर इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। लेकिन अब बाजार में असली चार्जर की तरह दिखने वाले नकली चार्जर भी बड़ी संख्या में बिक रहे हैं। ये फेक चार्जर न सिर्फ फोन की बैटरी को नुकसान पहुंचा सकते हैं, बल्कि ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट, आग लगने और ब्लास्ट जैसी गंभीर घटनाओं का कारण भी बन सकते हैं। अगर आप भी नया चार्जर खरीदने जा रहे हैं या अपने मौजूदा चार्जर को लेकर संदेह में हैं, तो ये संकेत असली और डुबलीकेट पहचानने में आपकी मदद कर सकते हैं।

2 of 8
चार्जर पहचाने का आसान तरीका
– फोटो : एआई जनरेटेड
जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है फोन या चार्जर?
- चार्जिंग के दौरान फोन या चार्जर का हल्का गर्म होना सामान्य बात है, लेकिन अगर चार्जर या फोन असामान्य रूप से गर्म हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
- खराब क्वालिटी वाले नकली चार्जर में सुरक्षा सिस्टम कमजोर होता है, जिससे ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में BIS, ISI और अन्य सुरक्षा प्रमाणपत्रों की जांच जरूर करें।

3 of 8
चार्जर पहचाने का आसान तरीका
– फोटो : एआई जनरेटेड
चार्जर पर लिखी जानकारी को ध्यान से पढ़ें
- असली चार्जर पर हमेशा इनपुट-आउटपुट रेटिंग, मॉडल नंबर, कंपनी का नाम और सर्टिफिकेशन मार्क साफ तौर पर लिखें होते हैं।
- अगर आपको अपने चार्जर पर यह जानकारी नहीं मिल रही है या अधूरी व बहुत हल्के प्रिंट में दी गई है, तो यह नकली होने का संकेत है।

4 of 8
चार्जर पहचाने का आसान तरीका
– फोटो : एआई जनरेटेड
कंपनी की वेबसाइट पर करें वेरिफिकेशन
- अगर चार्जर की असलियत को लेकर कोई संदेह हो रहा हो, तो तुरंत उसके मॉडल नंबर को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।
- कई ब्रांड अपनी ओरिजिनल एक्सेसरीज की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराते हैं। इससे असली और नकली चार्जर में फर्क करना आसान हो जाता है।

5 of 8
चार्जर पहचाने का आसान तरीका
– फोटो : एआई जनरेटेड
बहुत सस्ता मिलना
- अगर आपको फोन काफी ब्रांडेड है और उसका चार्जर बेहद सस्ता या सामान्य कीमत से कम मिल रहा हो, तो सतर्क हो जाइए।
- कई बार कम कीमत का लालच देकर नकली चार्जर बेचे जाते हैं, जो देखने में बिल्कुल ओरिजिनल जैसे लगते हैं।
