संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर

Updated Wed, 08 Oct 2025 09:22 PM IST

परिजन सुबह दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे गए, किंतु पुलिस और गोताखोर नहीं पहुंचे। इस पर आक्रोशित परिजन ने सड़क पर एक वाहन तिरछा खड़ा कराते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

 


Family members blocked road after youth jumped into Yamuna river

युवक की तलाश में जुटे गोताखोर।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


टूंडला में यमुना के गार्डन पुल पर मंगलवार शाम आगरा क्षेत्र के एक युवक ने अज्ञात कारणों से छलांग लगा दी। थाना नगला सिंघी व फतेहाबाद की पुलिस पहुंच गई। अंधेरा होने पर पुलिस ने सुबह युवक की तलाश करने की बात कही। बुधवार सुबह गोताखोरों के न आने पर गुस्साए परिजन ने गार्डन पुल पर जाम लगा दिया।

loader

आगरा के थाना फतेहाबाद के गांव पारौली सिकरवार निवासी 20 वर्षीय आकाश मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे करीब गार्डन पुल पर पहुंचा। यहां उसने परिजन को फोन करते हुए यमुना में छलांग लगाने की बात कही। परिजन ने उसे रोका, किंतु उसने पुल से छलांग लगा दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने पुलिस को सूचना देते हुए यमुना में उसकी तलाश की, किंतु उसका कोई पता नहीं चला।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *