संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sun, 03 May 2026 02:42 AM IST

Farmer attacked with a shovel, wife injured

घायल केशन पाल।



काकोरी। पानखेड़ा शिवरी गांव में चकरोड पर लगे बेरी के पेड़ की छंटाई कने पर शनिवार सुबह दबंगों ने किसान केशन पाल पर हमला कर दिया। हमले में उनकी पत्नी भी घायल हो गईं। केशन के मुताबिक सुबह करीब 6:30 बजे वह बेरी के पेड़ की छंटाई कर रहे थे। तभी पड़ोसी छत्रपाल यादव बेटे चंद्रभान, सूरज यादव, भतीजे पुत्तू यादव, सुनील व दो अज्ञात लोगों के साथ पहुंचा और विरोध करते हुए गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी फूलमती को भी आरोपियों ने पीट दिया। इंस्पेक्टर सतीश सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *