झांसी के समथर में बारिश के चलते एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इस दौरान मलबे में दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”66eabc47cb57c3c9a00c8520″,”slug”:”farmer-dies-after-getting-buried-under-wall-in-jhansi-2024-09-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi: समथर में भारी बारिश से मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर बुजर्ग की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत
– फोटो : अमर उजाला
समथर में मंगलवार रात हुई जोरदार बारिश के दौरान अंगथरी गांव में एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से मकान के अंदर सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति की मलबे में दबकर मौत हो गई।
अंगथरी निवासी चन्द्रशेखर ने पुलिस को बताया बताया कि मंगलवार रात उसके पिता मुन्नालाल कच्चे मकान में सो रहे थे। रात में हुई बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में दबकर मुन्नालाल की मौत हो गई। सूचना पर तहसील प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।