ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत ग्राम रोड़ा में एक किसान ने खेत में पेड़ पर तौलिया से फंदा लगा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज उपचार को ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्राम रोड़ा निवासी अंतराम यादव (40) पुत्र समरथ यादव सोमवार दोपहर खेत पर फसल में दवा डालने गए था। वहां आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे पेड़ पर तौलिया के सहारे फंदे पर लटका देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भतीजे अजय यादव ने बताया कि अंतराम तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर के थे और उसके दो बेटे हैं। वह खेती करता था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *