न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi

Updated Fri, 03 Jul 2026 11:06 AM IST

Farrukhabad News: एटा के बागवाला थाना क्षेत्र में खराब हुई रोडवेज बस को धक्का लगा रहे तीन यात्रियों की कंटेनर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कई अन्य यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Farrukhabad Three people from Nawabganj died after a container truck rammed into the bus

मृतकों की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
– फोटो : amar ujala



विस्तार

दिल्ली जा रही रोडवेज बस एटा थाना बागवाला के गांव कीलरमऊ के पास रात 11 बजे में खराब हो गई थी। उसे स्टार्ट करने के लिए 10 यात्री बस में पीछे से धक्का लगा रहे थे। तभी पीछे से कंटेनर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। इससे नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी सुखराम, दौलतपुर निवासी राजेश व उम्मरपुर निवासी शैलेश की मौत हुई है। इसके अलावा कई लोग घायल हो गए। उन्हें वहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना आने से घरों में चीख पुकार मच गई है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें