कंपिल थाना क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया निवासी अवनीश राजपूत बुधवार दोपहर लगभग एक बजे गांव बरखेड़ा स्थित आम के बाग में साथियों के साथ मूंगफली की फसल देखने आए थे। उन्होंने बाग के किनारे झाड़ियों में एक तीस वर्षीय युवक का शव औंधे मुंह पड़ा देखा। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
युवक के शरीर का ऊपरी हिस्सा जला हुआ व शरीर पर फलके पड़े थे। इससे युवक को तेजाब डालकर जलाने की आशंका जताई गई है। युवक की जेब से बीस रुपये निकले। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जतायी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
