जमीन हड़पने के लिए दादी की हत्या।

फर्रुखाबाद में नवाबगंज नगर के बबना तिराहा स्थित मकान में 55 वर्षीय लक्ष्मी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मृतका के पति जगमोहन शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने उनके भाई रामरतन के नाती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

.

तहरीर में जमीन हड़पने के उद्देश्य से लक्ष्मी देवी की हंसिए से हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

देखिए 2 तस्वीरें-

दादी लक्ष्मी देवी की फाइल फोटो।

दादी लक्ष्मी देवी की फाइल फोटो।

दोनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे।

दोनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे।

जानिए पूरा मामला विस्तार से…

आरोपी ने पूछताछ में बताया

मंगलवार को जगमोहन शर्मा अपनी पुत्री शिल्पी के साथ मैनपुरी दवा लेने गए थे। घर पर उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी अकेली थीं। दोपहर करीब 12 बजे परिवार का ही किशोर आरोपी घर पहुंचा। आरोप है कि उसने लक्ष्मी देवी पर हंसिए से हमला कर दिया।

गंभीर चोट लगने से लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर में ही मौजूद रहा।

पुलिस के अनुसार, हमले के दौरान लक्ष्मी देवी ने बचने के लिए इधर-उधर भागने का प्रयास किया। आरोपी उन्हें खींचकर कमरे के अंदर ले गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ के दौरान घटना के संबंध में कई बातें बताईं और उसका व्यवहार सामान्य नहीं लग रहा था।

हालांकि, आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को घटना के संबंध में कई बातें बताईं।

आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को घटना के संबंध में कई बातें बताईं।

रस्सी से बांधकर कमरे में बंद किया

घटना के कुछ देर बाद आरोपी की बहन मानवी और दादी मिथलेश बाजार से घर पहुंचीं। दरवाजा अंदर से बंद था। मानवी छत के रास्ते घर के अंदर पहुंची तो आरोप है कि आरोपी ने उसे पकड़कर गला दबाया और रस्सी से बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद मिथलेश पर भी हंसिए से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गईं।

दोनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। घर के अंदर लक्ष्मी देवी का लहूलुहान शव पड़ा मिला। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और बबना तिराहे पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड तारासिंह और को सूचना दी। होमगार्ड ने आरोपी को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी।

जमीन और दीवारों पर खून के छींटे

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में शव के अलावा जमीन और दीवारों पर खून के छींटे मिले।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद किया। सीओ मोहम्मदाबाद आलोक कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। घायल मिथलेश को सीएचसी नवाबगंज भेजा गया।

FIR में जमीन हड़पने से हत्या का आरोप

मृतका के पति जगमोहन शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके भाई रामरतन का नाती ने जमीन हड़पने के उद्देश्य से उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी की हंसिए से हत्या कर दी।

घटना के समय जगमोहन घर पर मौजूद नहीं थे। जानकारी मिलने पर वह घर पहुंचे और पत्नी का शव पड़ा देखा।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से मिले खून के निशान और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

दादी की हत्या करने पर पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है।

दादी की हत्या करने पर पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि-

QuoteImage

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया संपत्ति संबंधी विवाद की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage

————————–

यह खबर भी पढ़ें

फौजी की बेटी को गोली मारकर प्रेमी ने सुसाइड किया, आगरा में बीच सड़क की वारदात

आगरा में बुधवार को फौजी की बेटी को शादीशुदा प्रेमी ने गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। लड़की हालत नाजुक है। पूरी खबर पढ़ें



Source link