पत्नी के छोड़कर जाने से आहत युवक ने सोमवार को पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने परिजन और पुलिस को सूचना दी। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव के रहने श्यामलाल के पुत्र जितेंद्र (25) की शादी मलवां थाना क्षेत्र के मटिहा गांव निवासी नेहा के साथ 10 मई 2025 को हुई थी। जितेंद्र और नेहा के बीच किसी बात पर रविवार को कहासुनी हो गई थी। इसके बाद नेहा शाम को मायके चली गई।
जितेंद्र का शव सोमवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों को बालम खीरा के पेड़ पर अंगोछे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजन और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
