फतेहपुर। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत बिंदकी बस स्टॉप (सिविल लाइंस) स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में 9.57 करोड़ से बन रहे नए भवन का डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया।

निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लिमिटेड, निर्माण इकाई-2 प्रयागराज के प्रोजेक्ट मैनेजर का वेतन कार्य पूरा होने तक रोकने के निर्देश दिए।

डीएम ने भवन में लगाए गए दरवाजों, खिड़कियों, फर्श के पत्थरों, स्टील ग्रिल सहित अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को एस्टीमेट के अनुसार निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की जांच करने के निर्देश दिए।

भवन की बाहरी दीवार पर सीलन और छत पर पानी की निकासी की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने छत के पाइप चैंबर को ढकने और सेप्टिक टैंक के पास बने टैंक में जाली लगवाने को कहा। डीएम ने बीम के बीच खाली जगह भरने के साथ ही शेष फिनिशिंग का काम 25 दिन के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।



Source link

अभी अभी की खबरें