फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण बिहारी नगर स्थित कबाड़ी मार्केट में 23 अक्तूबर को दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव और हत्या की कोशिश के मामले में सात आरोपियों को कोर्ट से राहत मिली है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-चार की अदालत ने बृहस्पतिवार को सातों की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।


बवाल के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहल्ले के 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें मोनिस, रब्बी पत्नी इल्जाम, जरीना पत्नी शमीम, शमीमा पत्नी रिजवान, रिजवान, छोटू और शैब की जमानत अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली। कोर्ट ने सभी आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के बंधपत्र दाखिल करने का आदेश दिया है।



Source link

अभी अभी की खबरें