फतेहपुर। पेंशनभोगी अब पेंशन संवितरण प्राधिकारी के कार्यालय में उपस्थित हुए बिना कहीं से भी अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। यह जानकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश कुमार पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि कोषागार फतेहपुर के सभी पेंशनर डिजिटल माध्यम (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) से अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोषागार आने की आवश्यकता नहीं है। पेंशनर बैंक, डाकघर, लोकवाणी केंद्र और कैफे के माध्यम से भी प्रमाणपत्र भेज सकते हैं।

इसके अलावा पेंशनर घर बैठे स्मार्टफोन के जरिये फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से भी अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। किसी पेंशनर को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने या जमा करने में परेशानी होती है तो वह कोषागार से संपर्क कर अपना डीएलसी बनवा सकता है।



Source link