fatehpur news

फोटो-41-फतेहपुर: हुसैनगंज थाने में खड़ा आरोपी। स्रोत: पुलिस

हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के असनी इलाके में करीब डेढ़ माह पूर्व हुई लूट में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास लूट का एंड्राइड मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।


असनी चौकी क्षेत्र के मतुआ का पुरवा निवासी धीरेंद्र कुमार चचेरे भाई को 13 अक्तूबर की शाम जगुल का पुरवा गांव छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मदारी का पुरवा और जगुल का पुरवा के बीच बाइक सवार तीन-चार बदमाशों ने धीरेंद्र से असनी जाने का रास्ता पूछने के बहाने रोका।

इसके बाद पीटकर मोबाइल फोन, पर्स में रखे करीब चार से पांच हजार रुपये व बाइक लूटकर भाग निकले थे। पुलिस ने 29 नवंबर 2026 को हुसैनगंज पुलिस ने मिर्जापुर तालुके जमरावा तिराहा, डलमऊ-हुसैनगंज मार्ग से अभय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी रायबरेली जिला डलमऊ थाने के नरहरपुर निवासी है।

पुलिस पूछताछ में आराेपी ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले वह अपने साथी प्रभाकर यादव उर्फ राज और अभिषेक श्रीवास्तव के साथ रायबरेली के लालगंज से मोटरसाइकिल से हुसैनगंज आया था, तभी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। प्रभारी निरीक्षक दीपनारायण ने बताया कि बाकी आरोपियों के पास ही लूट की बाइक है। एक आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।



Source link

अभी अभी की खबरें