In the wrestling bout, Bagga from Punjab defeated Shankar Thapa from Nepal.

फोटो-37-फतेहपुर-विजयीपुर के सिलमी में आयोजित दंगल में दांव पेंच आजमाते पहलवान। संवाद
– फोटो : ARchive

फतेहपुर। विजयीपुर क्षेत्र के सिलमी गांव में शुक्रवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें नेपाल, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, गाजियाबाद, कानपुर और गोरखपुर समेत विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेच दिखाए। रोमांचक मुकाबले देखने के लिए हजारों दर्शकों की भीड़ जुटी रही।


दंगल के पहले मुकाबले में पंजाब के बग्गा पहलवान ने नेपाल के शंकर थापा को पटकनी देकर जीत हासिल की। वहीं गाजियाबाद के अंसार पहलवान और हरियाणा की पूनम के बीच हुए मुकाबले में पूनम विजेता रहीं। कानपुर के संतोषी और गोरखपुर के राजू पहलवान के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। जम्मू के फैजल गनी और हरियाणा के पुनीत पहलवान के बीच हुआ मुकाबला भी बराबरी पर समाप्त हुआ।

अन्य पहलवानों ने भी अखाड़े में अपने दांवपेच और दमखम का प्रदर्शन किया। विजेताओं का दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू भैया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी, भारतीय किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष छोटू सिंह परिहार, मनोज त्रिवेदी, अंकुर त्रिपाठी, सत्यम सिंह भदौरिया, रामलीला अध्यक्ष मंजुल सिंह तोमर मौजूद रहे।

फोटो-37-फतेहपुर-विजयीपुर के सिलमी में आयोजित दंगल में दांव पेंच आजमाते पहलवान। संवाद

फोटो-37-फतेहपुर-विजयीपुर के सिलमी में आयोजित दंगल में दांव पेंच आजमाते पहलवान। संवाद– फोटो : ARchive



Source link