किशनपुर। थाना क्षेत्र के रायपुर भसरौल थुरियानी चौराहे पर दीवार बनाने को लेकर बृहस्पतिवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। एक पक्ष से रामहित, उसका पुत्र शिवशंकर और पुत्री रीता निषाद, जबकि दूसरे पक्ष से रामहित का चचेरा भाई रामकुमार और उसका पुत्र पुत्तन घायल हुए। दोनों पक्षों के बीच दीवार निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। चौकी प्रभारी राजनारायण नायक ने बताया कि मामले में पांचों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। (संवाद)
