फोटो-31- घर के अंदर मिली बाइबिल। संवाद
फोटो-32- घर में मिले लोगों से पूछताछ करती पुलिस्। संवाद
-आयोजक ने बोले-मानसिक बीमार युवक के इलाज के लिए चल रही थी पूजा, धर्म परिवर्तन नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
रक्षपालपुर (फतेहपुर)। कठरिया गांव में एक व्यक्ति के घर में बाइबिल का पाठ कराया जा रहा था। धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पाठ करा रहे कुछ लोग इधर-उधर हो गए। पूछताछ में आयोजक ने आयोजन को ईसाई धर्म की चंगाई सभा बताया। बताया कि प्रार्थना सभा में उसके मानसिक रूप से बीमार बेटे का इलाज हो रहा था। धर्म परिवर्तन की घटना से इन्कार किया। इसके बाद पुलिस लौट गई।
खखरेरू थाना क्षेत्र के कठरिया गांव निवासी मुंशी रैदास के घर पर गांव कुछ लोग बाइबिल का पाठ करा रहे थे। किसी ने पुलिस को धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को जमा कर पाठ कराने की सूचना दे दी। इंस्पेक्टर पीके राव मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले पाठ करा रहे कुछ लोग भाग निकले।
पुलिस को कमरे में बाइबिल धर्मग्रंथ की प्रतियां मिलीं। गांव के रमेश चंद्र रैदास, सावित्री, आरती, मीरा, अनुसुइया, किरन, रनिया समेत करीब 50 लोग वहां बैठे मिले। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में धर्म परिवर्तन कराने जैसी कोई बात नहीं मिली। लोग पूजा-पाठ कर रहे थे। घर के लोगों ने बताया कि उनका लड़का कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार है। उसी को लेकर यह पूजा की जा रही थी।
