कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचीपुरी स्थित बड़ी माता मंदिर में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से मंदिर में रखी पूजा सामग्री समेत कूलर, पंखा, पर्दे और देवी मां की पोशाकें सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। दानपात्र में रखी कुछ नकदी भी आग में जल गई।


ग्राम पचीपुरी में रिहायशी बस्ती के पीछे पानी की टंकी के समीप बड़ी माता का मंदिर स्थित है। रविवार सुबह मंदिर से धुआं और लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुजारी नरेंद्र ने बताया कि आग से मंदिर में रखा काफी सामान जल गया है। प्रथम दृष्टया बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *