फतेहपुर। जिले में करीब दो साल 10 माह तक मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रहे आईएएस पवन कुमार मीणा का शनिवार को स्थानांतरण हो गया। शासन ने उन्हें नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके स्थान पर पूनम निगम को जिले का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है।


वर्ष 2020 बैच के आईएएस पवन कुमार मीणा ने जिले में विकास कार्यों के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वहीं नई सीडीओ पूनम निगम इससे पहले उप्र लोक सेवा आयोग में उप सचिव के पद पर तैनात थीं। वह वर्ष 2011 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं।

इसी वर्ष पदोन्नति के बाद उन्हें आईएएस कैडर मिला है। अब उन्हें जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनके सामने विकास कार्यों को गति देने की चुनौती होगी।



Source link

अभी अभी की खबरें