असोथर। थाना क्षेत्र के सातौं गांव के मजरा मोगरी बाग में रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट की गई। पीड़ित ने बुधवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


गांव निवासी केशराम ने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर की रात करीब आठ बजे वह घर में बैठा था। गांव के दुनारे निषाद, विनोद निषाद, अशोक निषाद, श्रवण निषाद और राजू निषाद दरवाजे पर पहुंचकर रंजिश में गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके ससुर राम प्रसाद और गाजीपुर निवासी होरीलाल तथा भाभी सुशीला देवी पटेल को भी पीट दिया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)



Source link

अभी अभी की खबरें