खागा। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सोहन गांव में शनिवार दोपहर निर्वाचन कार्य से जा रहे लेखपाल को तीन युवकों ने रोककर मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने लेखपाल से वोटर लिस्ट छीनकर फाड़ दी।


लेखपाल अंकित कुमार को निर्वाचन कार्य के लिए सुपरवाइजर बनाया गया है। तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष विपिन यादव ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे अंकित बाइक से वोटर लिस्ट लेकर बीएलओ को देने कस्बा सोहन गांव जा रहे थे। गांव के बाहर तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि युवक एक विवादित भूमि की पैमाइश कराने का दबाव बनाने लगे। विभागीय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की बात कहने पर उन्होंने लेखपाल से मारपीट की और वोटर लिस्ट छीनकर फाड़ दी। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गांव भेजी गई है।



Source link

अभी अभी की खबरें