जाफरगंज। शवदाह गृह निर्माण के बकाया 35 हजार रुपये मांगने पर ठेकेदार ने प्रधान को पीट दिया। बीच-बचाव के दौरान ठेकेदार ने प्रधान की मां को भी पीट दिया। पुलिस ने मंगलवार को ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


थाना क्षेत्र के केवाई गांव निवासी बिटान देवी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे गांव का विक्रम सोनकर उनके घर पहुंचा। उसने प्रधान बेटे पिंटू से शवदाह गृह निर्माण के बकाया 35 हजार रुपये मांगे। पिंटू ने निर्माण पूरा होने के बाद भुगतान करने की बात कही।

आरोप है कि विक्रम ने पिंटू के साथ मारपीट शुरू कर दी है। बीच-बचाव करने पर उन्हें भी पीट दिया। इससे उनका हाथ टूट गया। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।



Source link