{“_id”:”6aeb8b65cf6b892bd2049a65″,”slug”:”elderly-woman-dies-after-being-hit-by-a-bus-orai-news-c-224-1-ori1005-152085-2026-11-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो – 02 मृतक कलावती की फाइल फोटो।
– फोटो : Samvad
आटा। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आटा बस स्टैंड पर बुधवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक बुजुर्ग महिला को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान महिला का पति भी उसके साथ था। जोकि फोटो बनवाकर बैंक जा रहे थे। आंखों के सामने पत्नी को मौत के मुंह में जाते देख पति बदहवास हो गया।
आटा निवासी हरिराम की 66 वर्षीय पत्नी कलावती बुधवार को अपने पति के साथ हाईवे स्थित बैंक जा रही थी। फोटो बनवाने समेत अन्य जरूरी काम निपटाने के बाद दोनों पति-पत्नी हाईवे किनारे पैदल बैंक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उरई की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने कलावती को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि कलावती के परिवार पर पहले भी दुखों का पहाड़ टूट चुका है। उनके इकलौते पुत्र शिवनारायण की भी 15 वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब बुजुर्ग दंपती का सहारा छिनने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महिला के नाती अवधेश का परिवार में सहारा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टक्कर मारने वाली रोडवेज बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। बस में सवार यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
आटा थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने बताया कि टक्कर मारने वाली रोडवेज बस को पकड़ लिया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिली उसकी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

