{“_id”:”6aebc8fe2e70b876750687b6″,”slug”:”orai-bar-association-president-murder-case-job-is-done-take-the-money-ajays-message-to-indrajit-2026-11-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बार अध्यक्ष हत्याकांड: ‘काम हो गया है…पैसे ले लो’, इंद्रजीत के मोबाइल पर अजय का मैसेज, पुलिस के भी उड़े होश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बार अध्यक्ष हत्याकांड
– फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई जिले में कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मोनू यादव तक पहुंचने में उसके पिता अजय कुमार का एक मैसेज पुलिस के लिए अहम सुराग बन गया। हत्या के बाद मोनू ने पिता को फोन कर कहा था कि पापा, काम हो गया है, पूरे पैसे मंगा लो। इसके बाद अजय कुमार ने कानपुर निवासी इंद्रजीत यादव के मोबाइल पर मैसेज भेजकर काम पूरा होने और भुगतान करने की बात कही थी।
पुलिस की जांच के दौरान यही मैसेज सामने आया तो पूरे मामले की कड़ियां जुड़ती चली गईं। पुलिस की जांच में सामने आया कि गयादीन अहिरवार की हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। इसके बाद आरोपी सीधे कानपुर स्थित मोनू के घर पहुंचे। बताया गया कि हत्या की साजिश के लिए पहले ही दस लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।

