Fatehpur News:पिता की मौत के छह साल बाद फर्जी वसीयतनामा बना जमीन हड़पने का आरोप – Allegations Of Land Grabbing Through A Forged Will, Six Years After The Father’s Death

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा खास गांव में एक व्यक्ति की मौत के छह साल बाद फर्जी वसीयतनामा तैयार कर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से मंगलवार को खागा कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गढ़ा खास निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह परिवार के साथ कानपुर के नौबस्ता स्थित राजीव बिहार में रहते हैं। उनके पिता प्रताप चंद्र गुप्ता की वर्ष 2008 में मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि गांव के गोवर्धन प्रसाद ने उनकी मौत के बाद किसी अन्य व्यक्ति को प्रताप चंद्र गुप्ता के स्थान पर खड़ा कर वर्ष 2014 में खागा तहसील में कूटरचित वसीयतनामा तैयार कराया।…




Source

अभी अभी की खबरें