Father and son attacked with an axe.



बबीना। शास्त्री नगर स्थित जल निगम के पास की निवासी रचना यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत शुक्रवार की सुबह ग्राम सिमिरिया निवासी शिवकुमार यादव व रोहित यादव ने उसके पिता गजराज यादव व भाई राहुल को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से उन पर हमला किया। उनके भाई राहुल के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने दोनों आरोपी शिवकुमार व रोहित के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया है।

Trending Videos



Source link