फिरोजाबाद के गांव नगला जाट में एक पिता ने सोमवार रात कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ 13 वार कर 12वीं में पढ़ने वाली बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। वह बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था। मंगलवार सुबह खेतों में किशोरी का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। 

loader

मृतका नेहा (17) का पिता इंद्रपाल अनजान बना रहा। पुलिस को गुमराह करने के लिए तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच कबूल कर लिया। रात को पुलिस ने आरोपी पिता की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 




Trending Videos

father killed his daughter by stabbing her 13 times with an axe due to a love affair In Firozabad

फिरोजाबाद हत्याकांड।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


गांव निवासी इंद्रपाल की पुत्री नेहा सोमवार रात अपनी बहन और मां के साथ घर में सो रही थी। मंगलवार सुबह चार बजे मां संगीता देवी की नींद खुली तो नेहा बिस्तर पर नहीं थी। इसकी जानकारी उन्होंने पति को दी। 


father killed his daughter by stabbing her 13 times with an axe due to a love affair In Firozabad

फिरोजाबाद हत्याकांड।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


महिलाओं ने देखा नेहा का लहूलुहान शव

नेहा के पिता व अन्य लोगों ने तलाश शुरू की। सुबह जब गांव की महिलाएं शौच के लिए खेतों की तरफ गई तो नेहा का लहूलुहान शव देखा। खेत में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। 


father killed his daughter by stabbing her 13 times with an axe due to a love affair In Firozabad

फिरोजाबाद हत्याकांड।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इसके बाद एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन, सीओ जसराना राजेश गुनावत और थाना प्रभारी शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों एवं परिजन से जानकारी लेने के साथ साक्ष्य एकत्रित किए।


father killed his daughter by stabbing her 13 times with an axe due to a love affair In Firozabad

फिरोजाबाद हत्याकांड।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पड़ोस के गांव के युवक से था अफेयर

इंद्रपाल की दो बेटियां और एक बेटा है। नेहा सबसे छोटी बेटी थी। जांच में पता चला कि वह पड़ोस के गांव दिनौली गोरवा निवासी एक युवक से प्रेम करती थी। पिता व अन्य परिजन इसके खिलाफ थे। 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *