उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली 10 ट्रेनों में मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 311 यात्रियों से 27,730 रुपये जुर्माना वसूला गया।

loader

मुख्य टिकट निरीक्षक ज्ञान सिंह के नेतृत्व में उरई स्टेशन से गुजरने वाली 10 ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें सुल्तानपुर एक्सप्रेस, उद्योग नगरी एक्सप्रेस, पनवेल एक्सप्रेस, सीतापुर एक्सप्रेस, छपरा मेल, राप्तीसागर एक्सप्रेस, संत कबीर नगर एक्सप्रेस, झांसी कानपुर मेमू में बिना टिकट यात्रा कर रहे 190 यात्रियों से 158835 जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा अनियमित तरीके से यात्रा करने वाले 118 यात्रियों से 68495 जुर्माना लिया गया। स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाली तीन यात्रियों से भी 400 जुर्माना लिया गया। चेकिंग टीम में चेतराम वर्मा, दीपक गुप्ता, अनिरुद्ध, नीरज वर्मा, अभिषेक जगधारी, मुदस्सर खान, सक्षम श्रीवास्तव, अरविंद साहू, राजेंद्र सिंह, आरती, प्यारी बेटी शामिल रही। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *