The administration stopped the marriage of a minor.

सांकेतिक 
– फोटो : सांकेतिक

मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव बिल्टीगढ़ी में शनिवार देर शाम 17 वर्षीय किशोरी की शादी की तैयारियों के बीच जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथलेश कुमार ने थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवा दिया। एक ग्रामीण की सूचना पर प्रशासनिक व पुलिस टीम ने हस्तक्षेप कर यह कार्रवाई की गई। डीपीओ ने बताया कि मक्खनपुर क्षेत्र के गांव में 17 वर्षीय किशोरी की शादी कराई जा रही थी और कासगंज से बरात आनी थी। इसी दौरान एक ग्रामीण ने मामले की सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस के साथ गांव पहुंचे। जानकारी लेते हुए नाबालिग की शादी को रुकवा दिया। किशोरी के परिजन ने लिखित में दिया है कि वह बालिग होने के बाद ही उसकी शादी करेंगे। संवाद




Source link