{“_id”:”6b0acfdca52f7e7e7209d01c”,”slug”:”married-woman-dies-by-hanging-firozabad-news-c-169-1-fzd1008-192133-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Firozabad News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक
– फोटो : सांकेतिक
पचोखरा (फिरोजाबाद)। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला सूरज में शनिवार शाम एक विवाहिता ने अपने घर के कमरे में पंखे से लटककर फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव नगला सूरज निवासी ममता देवी (35) पत्नी सत्यवीर सिंह ने शनिवार शाम लगभग 4 बजे अपने घर के कमरे में पंखे से लटककर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पचोखरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस को ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी को करीब 17 वर्ष हो चुके थे और उसके कोई संतान नहीं थी। पति शहर से बाहर रहकर नौकरी करता है, जबकि घर पर 75 वर्षीय सास रहती हैं। घटना के समय घर पर मृतका के अलावा कोई अन्य परिजन मौजूद नहीं था। परिजन ने बताया कि ममता देवी तीन दिन पहले अपनी मौसी के यहां विवाह समारोह में शामिल होने गई थीं और शनिवार सुबह ही घर लौटी थीं।
सीओ टूंडला शेखर सेंगर ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जाएगी और मामले की जांच की जा रही है।
