Five arrested in case of beating, vandalism and firing of injured

पकड़े गए आरोपी

फुरसतगंज (अमेठी) पुलिस की मौजूदगी में शुक्रवार की रात मेडिकल कराने फुरसतगंज सीएचसी पहुंचे घायल युवकों पर हमला, तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कोर्ट भेजा है।

Trending Videos

शुक्रवार की रात होमगार्ड शिवानंद पांडेय मारपीट में घायल अभिषेक सिंह उर्फ ओम सिंह व उनके मित्र रुद्र प्रताप का मेडिकल करवाने सीएचसी पहुंचे थे। हमलावरों ने सीएचसी पर हमला बोलकर वाहनों में तोड़-फोड़ व फायरिंग की थी। घायल अभिषेक सिंह उर्फ ओम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ब्रह्मनी गांव निवासी उबैद, अहद, साहिल और पैठाना मजरे खैरहना निवासी हितेंद्र प्रताप सिंह सहित 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर किया था।

इधर, एसपी अनूप सिंह की गठित टीम सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी थी। रविवार को आरोपियों के कार से फुरसतगंज से मऊ रोड की तरफ आने की जानकारी के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन मोड़ के पास रोक लिया। कार सवार लोगों की पहचान फुरसतगंज मजरे ब्रह्मनी निवासी उबैद, अहद, साहिल व मो. शादाब तथा पैठाना मजरे खैरहना निवासी हितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गौरव सिंह के रूप में हुई।

सभी के सीएचसी परिसर में हुई घटना में शामिल होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने उनका चालान कोर्ट भेज दिया। एसएचओ श्रीराम पांडेय ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें