संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 20 Jul 2025 12:54 AM IST

Flaws found in village Tikathar, notice issued to head and secretary


loader



एटा। डीपीआरओ ने जैथरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत टिकाथर में शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में साफ-सफाई सहित कई खामियां पाई गईं। नाराजगी जताते हुए ग्राम सचिव व प्रधान को कारण बताओ नोटिस थमाया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Trending Videos

टिकारथर में शनिवार को डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह ने निरीक्षण करने पहुंचे। पंचायत घर निर्माणाधीन मिला। गांव में स्थित आरआरसी सेंटर बंद पाया गया। अनियमितता सामने आने पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान गीता देवी व ग्राम सचिव दीपक कुमार को कारण बताओ नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। बताया कि संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने की स्थिति में प्रधान के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज कर सचिव पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि 25 जून को हुई बैठक में पहले ही सख्त निर्देश दिए गए थे कि सभी पंचायतों में निर्माणाधीन पंचायत घरों का कार्य पूर्ण करा लिया जाए। गांव टिकाथर में पंचायत घर भी अपूर्ण पाया गया। आरआरसी सेंटर बंद मिला जिसमें वर्मी कंपोस्ट व कूड़ा निस्तारण नहीं हो रहा था। संचारी नियंत्रण अभियान के तहत गांव में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं मिली। इसको देखते हुए कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *