
{“_id”:”69e91fcd10ae11aec6086bff”,”slug”:”four-injured-in-collision-between-two-bikes-on-highway-agra-news-c-421-1-sagr1012-6333-2026-04-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सैंया। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित थाने के समीप बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो मासूम बच्चों सहित मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।देवरोठा निवासी बच्चू सिंह अपनी मां पूरनदेवी को बाइक पर बैठाकर धौलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बच्चू सिंह और उनकी मां के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार काव्या (5) और उसका चचेरा भाई कारव (5) घायल हो गए। 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया पहुंचाया। यहां से एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।