four-year-old boy died after falling into septic tank while playing in Firozabad

बच्चे की मौत (सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को चार वर्षीय बालक खेलते समय सेप्टिक टैंक में गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन जिंदा होने की उम्मीद में संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र के रूधैमई गांव की है। गांव निवासी हरशू (04) पुत्र पवन कुमार सोमवार को घर में खेल रहा था। अचानक ही वह घर में खुले पड़े सेप्टिक टैंक के पास पहुंच गया। इसमें वह खेलते-खेलते गिर पड़ा। काफी देर तक बच्चा जब घर में नजर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। 

इसी दौरान मासूम सेप्टिक टैंक में गिरा पड़ा दिखाई दिया। यह देखकर परिजन के होश उड़ गए। परिजन मासूम के जिंदा होने की उम्मीद में उसे तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग मासूम का शव को लेकर घर चले गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *