कार के पेट्रोल या डीजल टैंक के अंदर लगातार गैस और धुएं बनते रहते हैं। खासकर गर्मी के मौसम में टैंक के अंदर प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में फ्यूल कैप के पास बना यह छोटा वेंट अतिरिक्त गैस और दबाव को बाहर निकालने में मदद करता है। आपको बता दें कि यह वेंट एक पाइप से जुड़ा होता है, जो टैंक के अंदर बनने वाले प्रेशर को संतुलित करता है। अगर यह सिस्टम न हो, तो टैंक में लीकेज, फ्यूल फ्लो की समस्या या गंभीर स्थिति में नुकसान का खतरा भी बढ़ सकता है।

Why Is There A Hole Near Fuel Cap: फ्यूल भरते समय कैसे मदद करता है यह वेंट?

जब पेट्रोल पंप से फ्यूल टैंक के अंदर जाता है, तो टैंक में पहले से मौजूदा हवा को बाहर निकलने के लिए रास्ता चाहिए होता है। यही काम यह छोटा छेद करता है। अगर हवा बाहर न निकले तो फ्यूल बार-बार उछल सकता है और ऑटो-कट जल्दी लग सकता है। इसलिए स्मूद तरीके से फ्यूल भरने के लिए एयरफ्लो जरूरी होता है।


सिर्फ फ्यूल भरते समय ही नहीं, ड्राइविंग के दौरान भी इसका महत्वपूर्ण रोल होता है। जैसे-जैसे इंजन फ्यूल इस्तेमाल करता है, टैंक के अंदर खाली जगह बनती जा रही है। अगर ऐसा न हो तो यानी अगर अंदर हवा न पहुंचे, तो टैंक में वैक्यूम बनने लगते हैं। इससे फ्यूल सप्लाई प्रभावित हो सकती है और इंजन तक तेल पहुंचने में दिक्कत आ सकती है।

वेंट बंद हो जाए तो क्या हो सकता है?

समय के साथ इस छोटे वेंट में धूल, मिट्टी या कचरा फंस सकता है। अगर यह बंद हो जाए, तो कई समस्याएं जैसे पेट्रोल भरते समय बार-बार ऑटो कट लगना, फ्यूल सप्लाई में रुकावट, इंजन पर असर और टैंक के अंदर असामान्य प्रेशन बनने जैसी समस्याएं हो सकती है। इसलिए इसे साफ रखना बेहद जरूरी माना जाता है।

कार मालिकों के लिए जरूरी सलाह

ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि कार वॉश या फ्यूल भरवाते समय फ्यूल कैप का एरिया साफ रखना बेहद जरूरी है। यहां पर ध्यान रखें कि वेंट में मिट्टी या कचरा जमा न हो, फ्यूल कैप सही तरीके से बंद हो और किसी तरह की बदबू या लीकेज महसूस हो तो तुरंत जांच कराएं। आपकी छोटी सी सावधानी आपकी कार के फ्यूल सिस्टम को लंबे समय तक सुरक्षित और सही तरीके से काम करने में मदद कर सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *