(उरईजालौन) जनपद जालौन में आयुक्त एवं सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने जनपद जालौन में सत प्रतिशत शिहद्दे स्थापित होने पर जिलाधिकारी चाँदनी सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया। जनपद जालौन के क्षतिग्रस्त एवं गायब हो चुके सीमा पत्थरों को कंक्रीट सीमेंट एवं सरिया से निर्माण कराकर शिहद्दे पत्थर निर्मित ग्रामों की सीमाओं पर यथा स्थान स्थापित कराया गया। इस प्रकार जनपद जालौन द्वारा सीमा चिन्हों के संबंध में शासन एवं परिषद द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन हेतु एक अनूठी पहल करते हुए ग्राम पंचायत के सहयोग से जनपद के समस्त राजस्व ग्रामों के अधिकांश सीमा द्योतक चिन्हों को ग्राम पंचायत निधि से स्थापित कर दिया गया है।
आयुक्त एवं सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने कहा कि जिलाधिकारी का यह कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है। विषयगत प्रकरण में आपके द्वारा व्यक्तिगत रुचि लेते हुए अपने अधिनयस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को लगातार प्रोत्साहित करते हुए, पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ हर संभव प्रयास करके जनपद जालौन के क्षतिग्रस्त एवं गायब हो चुके सीमा पत्थरों शिहददों को यथास्थान स्थापित करना न केवल आपकी कड़ी मेहनत और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि आपका यह कार्य अन्य जनपदों के लिए भी प्रेरणा का कारण होगा। शासन/परिषद की अपेक्षाओं के अनुसार आप एवं आपके अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया यह कार्य उत्कृष्ट एवं सराहनीय है, आशा है कि आप भविष्य में भी इसी प्रकार शासकीय कार्यों को बेहतरीन ढंग से संपादित करती रहेगी।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

अभी अभी की खबरें