गाजीपुर में बुधवार देर रात ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गईं और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गुरुवार की देर शाम एक और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे हादसे में मरने वा

.

परिवार मां का इलाज कराने वाराणसी जा रहा था

हादसा जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर के पास पिलर नंबर 340 पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, बलिया से वाराणसी जा रही स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़कर खाई में पलट गई।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी पांच घायलों को गाजीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के नरही गांव की रहने वाली 55 साल की क्षमा उपाध्याय और उनके बेटे 28 साल के बेटे अनमोल उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे में गंभीर हालत में 3 घायलों को वाराणसी रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान गुरुवार देर शाम बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा के रहने वाले 42 साल के मनोज चौबे की मौत हो गई।

वाराणसी के शिवपुर के रहने वाले 40 साल के रत्नेश मिश्रा की भी हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल रेफर किया गया। मिर्जापुर के चुनार के रहने वाले चालक रमेश वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस कर रही है जांच

अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात हुआ। प्रारंभिक जानकारी में स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार सामने आई है। जंगीपुर थाना प्रभारी ओम प्रकाश के अनुसार, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़कर खाई में जा गिरी। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें

मां-बेटे की मौत, एक्सप्रेस-वे से 30 फीट नीचे गिरी स्कॉर्पियो:डिवाइडर तोड़ा, कई पलटियां खाईं; वाराणसी जा रहे थे, जनवरी में थी बेटे की शादी

गाजीपुर में एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे में स्कॉर्पियों सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मां की तबीयत खराब होने पर बेटा उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहा था। जनवरी में उसकी शादी होनी थी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link