नंदगंज। थाना क्षेत्र के सराय शरीफ गांव में अपने घर में कमरे में रविवार को मृत मिली विवाहिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है।
सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग के कारण मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस उसके पति सहित छह आरोपियों की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि सराय शरीफ में विवाहिता आरती (25) घर के अंदर मृत अवस्था में मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग के कारण मौत की पुष्टि हुई है। विवाहिता के पिता मऊपारा निवासी रामाकांत राम ने दामाद विजय, ससुर कोमल, सास सोभारी, तीन ननद चंदा ,चम्पा और सरोज के खिलाफ दहेज में 5 लाख नकदी व बाइक की मांग पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
