संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Thu, 19 Sep 2024 08:18 PM IST


Girl student committed suicide

Trending Videos



लखनऊ। ठाकुरगंज के लालाबाग में बुधवार को पांचवीं की छात्रा माही तिवारी (14) ने फंदे से लटक कर जान दे दी।

Trending Videos

छात्रा की बुआ प्रीति के मुताबिक बुधवार को माही की दादी द्रौपदी अपनी दो पोतियों दिव्या व लाडो के साथ अस्पताल गई थीं। माही घर पर अकेली थी। देर शाम जब दादी लौटीं तो दरवाजा बंद मिला। उन्होंने पड़ोसियों से दरवाजा तुड़वाया। कमरे में दाखिल हुईं तो माही पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटक रही थी।

प्रीति के मुताबिक माही के पिता 2016 से उसकी मां पूजा की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले ही वह पिता से मिलने जेल गई थी। इस कारण वह काफी परेशान रहती थी। आत्महत्या की वजह नहीं पता चल सकी है।

फंदे से लटकी मिली विवाहिता

लखनऊ। कृष्णानगर में एलडीए कॉलोनी निवासी डिलीवरी बॉय सुमित अग्रवाल के मुताबिक बुधवार शाम पत्नी कनक (42) ने कमरे में पंखे से साड़ी फंदे के सहारे लटककर जान दे दी। परिवार में दो बच्चे हैं।



Source link