Body of a young man found hanging from a noose

राजकुमार की फाइल फोटो।

खरगूपुर। रुपईडीह गांव निवासी राजकुमार (35) का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता सीताराम मौर्य ने बताया कि उनका इकलौता बेटा राजकुमार शुक्रवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। देर रात उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। राजकुमार की मौत से पत्नी अनीता देवी, पुत्र शिवा व शंकर का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि देर रात ही उपनिरीक्षक तारिक सिद्दीकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)




Source link